IPL 2025 :सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से दी मात

स्पोर्ट्स डेस्क

सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 44 रन से मात दी। यह मुकाबला रविवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 44 रन से मात दी। यह मुकाबला रविवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया।

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 286 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस पारी में ईशान किशन ने शानदार शतक (106 रन) लगाते हुए आईपीएल करियर का पहला शतक पूरा किया। उनके अलावा, ट्रैविस हेड (67 रन), हेनरिक क्लासन (34 रन), नीतीश रेड्डी (30 रन) और अभिषेक शर्मा (24 रन) ने उपयोगी योगदान दिया। राजस्थान की ओर से तुषार देशपांडे ने 3 और महीश तीक्षणा ने 2 विकेट झटके।

रन चेज़ में राजस्थान रॉयल्स का प्रयास बेकार साबित हुआ, और वे 242 रन पर सिमट गए। राजस्थान के प्रमुख बल्लेबाज ध्रुव जुरेल (70 रन) और कप्तान संजू सैमसन (67 रन) ने पारी को संभाला, लेकिन मैच के आखिरी चरण में शिमरोन हेटमायर (42 रन) और शुभम दुबे (34 रन) की साझेदारी भी टीम को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं रही।

हैदराबाद के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जहां सिमरजीत सिंह और हर्षल पटेल ने 2-2 विकेट चटकाए और राजस्थान को विशाल लक्ष्य से दूर रखा।

ईशान किशन को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला, जबकि हैदराबाद ने अपनी इस बड़ी जीत से आईपीएल-18 में मजबूत शुरुआत की।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.