बलरामपुर: सदर विधायक पलटूराम ने निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

बलरामपुर

बलरामपुर के सदर विधायक पलटूराम ने शनिवार को श्रीदत्तगंज ब्लॉक क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण का आश्वासन दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर के सदर विधायक पलटूराम ने शनिवार को श्रीदत्तगंज ब्लॉक क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण का आश्वासन दिया और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

विधायक ने महदेईया बाजार से मुजहनी मार्ग पर बन रही 1.6 किमी लंबी आरसीसी सड़क, चमरूपुर बाजार संपर्क मार्ग की 2.45 किमी सड़क, और पिपरा रामचंदर से जैतिहवा विचऊवापुर मार्ग की 9.45 किमी लंबी सड़क सहित अन्य निर्माणाधीन सड़कों का भी जायजा लिया।

उनके पहुंचने के बाद विभाग के अधिशासी अभियंता भी मौके पर पहुंचे। विधायक ने सड़क निर्माण के लिए इस्तेमाल की जा रही सामग्री की जांच की और कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।यह निरीक्षण सदर विधायक द्वारा क्षेत्र में विकास कार्यों की निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया था।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]