सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के साइबर क्राइम थाना में शिकायतकर्ता राम मिलन पाण्डेय 5,40,000 रुपये की धोखाधड़ी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के साइबर क्राइम थाना में शिकायतकर्ता राम मिलन पाण्डेय 5,40,000 रुपये की धोखाधड़ी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की गई और धोखाधड़ी की गई राशि को संबंधित खाते से पुनः वापस करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
साइबर क्राइम थाना, सिद्धार्थनगर ने उन्नत तकनीकी सहायता का उपयोग करते हुए आरोपियों की पहचान की और उनके खिलाफ कार्रवाई की। इसके परिणामस्वरूप, ₹5,40,000/- की राशि को आरोपियों से वापस प्राप्त कर लिया गया। इस पूरी प्रक्रिया में पुलिस ने संबंधित बैंकों और साइबर सुरक्षा प्राधिकरण से भी सहयोग प्राप्त किया।
यह घटना पुलिस की तत्परता और साइबर अपराधों के प्रति उनकी सख्ती को दर्शाती है। शिकायतकर्ता श्री राम मिलन पाण्डेय को उनकी पूरी राशि वापस कर दी गई, जिससे उन्होंने राहत की सांस ली और पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना की।साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता और सतर्कता बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान जारी है।
मेरठ : मुस्कान और साहिल का होली का वीडियो वायरल ,दोनों के चेहरे पर कोई शिकन नहीं pic.twitter.com/lHf829K3Ca
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 21, 2025


















