बलरामपुर : विकास भवन सभागार में कसौधन जाति प्रमाणपत्र के निस्तारण की समीक्षा

बलरामपुर

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा गठित जांच समिति के सदस्यों एवं अन्वेषण अधिकारी द्वारा जनपद बलरामपुर के विकास भवन सभागार में कसौधन जाति प्रमाणपत्र के निस्तारण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा गठित जांच समिति के सदस्यों एवं अन्वेषण अधिकारी द्वारा जनपद बलरामपुर के विकास भवन सभागार में कसौधन जाति प्रमाणपत्र के निस्तारण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार, सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग जांच समिति के सदस्यों का स्वागत किया और जनपद में कसौधन जाति से संबंधित आ रही समस्याओं की बिंदुवार जानकारी प्रस्तुत की। इसके बाद, जांच समिति के निर्देशानुसार, समस्त तहसीलदारों ने अपनी-अपनी तहसील में कसौधन जाति के प्रमाणपत्र जारी होने, आवेदन निरस्त होने और आवेदन के निस्तारण में आ रही समस्याओं के बारे में विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

जांच समिति ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप अन्य पिछड़े वर्ग की जातियों के जाति प्रमाणपत्रों के आवेदनों को संवेदनशीलता एवं गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारित किया जाए। साथ ही, कसौधन जाति के जाति प्रमाणपत्रों को जारी करने में आ रही समस्याओं का नियमानुसार निस्तारण करने हेतु समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग जांच समिति के सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक को समाप्त किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता, श्याम गुप्ता, दिलीप गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, विजय गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, रूपेश कसौधन, हिमांशु कसौधन सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.