बलरामपुर
प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार से बलरामपुर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार से बलरामपुर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। सीएम दोपहर 3:20 बजे गोंडा से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और 3:40 बजे बलरामपुर के भवनियापुर-तुलसीपुर स्थित मां पाटेश्वरी विद्यालय के हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ वहां से कार द्वारा देवीपाटन मंदिर जाएंगे, जहां वे शाम 5 बजे से 6 बजे तक चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान रात्रि का विश्राम देवीपाटन मंदिर में करेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर देवीपाटन क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिले के अधिकारियों ने इस क्षेत्र का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ा दिया गया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ 21 मार्च को सुबह 9 बजे देवीपाटन मंदिर से प्रस्थान करेंगे और फिर मां पाटेश्वरी विद्यालय हेलीपैड पर पहुंचकर राजकीय हेलीकॉप्टर से पुणे के लिए रवाना होंगे।
मेरठ: पति के टुकड़े करने वाली मुस्कान और साहिल पर फूटा वकीलों का गुस्सा, कोर्ट में जमकर की धुनाईhttps://t.co/lx7w1P7zrR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 19, 2025


















