सिद्धार्थनगर:माता प्रसाद पांडे के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन

सिद्धार्थनगर

इटवा विधानसभा के विधायक माता प्रसाद पांडे के नेतृत्व में माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज के प्रांगण में एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

इटवा विधानसभा के विधायक माता प्रसाद पांडे के नेतृत्व में माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज के प्रांगण में एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक माता प्रसाद पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि होली मिलन समारोह सिद्धार्थनगर में कई वर्षों से मनाया जा रहा है। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम की गंगा-जमुनी तहजीब की चर्चा करते हुए कहा कि हम सभी एक हैं और हम सभी मिलकर एक-दूसरे के त्योहारों का आदर करते हैं।

विधायक ने यह भी कहा कि कुछ ऐसे लोग हैं जो हमारे बीच आपसी सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब को खत्म करने की कोशिश करते हैं, लेकिन हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम एकजुट होकर इस आपसी भाईचारे को बनाए रखें। उन्होंने यह भी कहा कि हमें मिलजुल कर एक-दूसरे के त्योहार मनाने चाहिए, जिससे हमारी एकता और अखंडता बनी रहे।

इस दौरान, नौगढ़ सदर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि माता प्रसाद पांडे सिद्धार्थनगर ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल के एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखने और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

डुमरियागंज की विधायक संहिता खातून ने भी अपने संबोधन में एकता और भाईचारे की बातें की। उन्होंने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर एक दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए। उन्होंने माता प्रसाद पांडे को मार्गदर्शक बताया और सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

समारोह में लोकसभा प्रत्याशी भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी, डुमरियागंज विधायक श्रीमती सैयद खातून, प्रदेश सचिव जोखन चौधरी, प्रदेश सचिव मडरेंद्र मिश्रा, जमाल सिद्दीकी, जहीर मलिक, प्रदेश सचिव राममिलन भारती, गोपाल प्रसाद फौजी, ठाकुर प्रसाद तिवारी, बबलू खान, अब्दुल लतीफ, के.के. चौधरी, कमाल अहमद, देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रेम प्रकाश पांडे, दिनेश मिश्रा, राजकुमार मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।समारोह के दौरान सभी ने आपसी भाईचारे और सौहार्द को बनाए रखने का संकल्प लिया और एकजुटता की मिसाल पेश की।

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]