अयोध्या
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य और बीकापुर में राजनीति के पुरोधा चचा मोहम्मद जहीर हसन का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य और बीकापुर में राजनीति के पुरोधा चचा मोहम्मद जहीर हसन का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे और रात करीब 12 बजे जिले के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
चचा मोहम्मद जहीर हसन बीकापुर में राजनीतिक रूप से एक प्रमुख नाम थे और उन्होंने अपनी सेवाओं से स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन की जानकारी उनके पुत्र, प्रधान मोहम्मद नफीस ने दी।
आज उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कुढा कल्याणपुर चकडुहिया के कब्रिस्तान में किया गया, जहां उन्होंने अपनी मातृभूमि को अंतिम विदाई दी। इस दुखद घटना से उनके परिवार, समर्थकों और क्षेत्रवासियों को गहरा सदमा पहुंचा है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025


















