महराजगंज:तेज रफ्तार चार पहिया वाहन के चपेट में आने से 3 वर्षीय मासूम बालक की दर्दनाक मौत

महराजगंज

महराजगंज के निचलौल कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सभा रायपुर में आज मंगलवार को एक दुखद घटना घटी, जिसमें तेज रफ्तार चार पहिया वाहन के चपेट में आने से।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के निचलौल कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सभा रायपुर में आज मंगलवार को एक दुखद घटना घटी, जिसमें तेज रफ्तार चार पहिया वाहन के चपेट में आने से 3 वर्षीय मासूम बालक सूर्यांश की दर्दनाक मौत हो गई। सूर्यांश, अजय पासवान का पुत्र था। जानकारी के अनुसार, घटना के समय सूर्यांश अपनी बहन रागिनी पासवान (17 वर्ष) के साथ नहर की पटरी पर खेल रहा था।

रागिनी ने बताया कि वे दोनों सड़क के किनारे खेल रहे थे, तभी तेज रफ्तार में एक चार पहिया वाहन आ गया। वे उसे हाथ देकर रोकने की कोशिश करते रहे और उसे धीमे चलने के लिए कहा, लेकिन वाहन चालक ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया। वाहन ने सूर्यांश को चपेट में लिया और कुछ दूर तक घसीटते हुए उसे फेंक दिया। यह देखकर रागिनी बेहोश हो गई, और जब वह होश में आई तो उसने यह पूरी घटना पुलिस को बताई।

घटना के बाद निचलौल कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया। पुलिस ने वाहन की पहचान और चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.