बिहार राज्य की तरह उत्तर प्रदेश में भी हो शराब बंदी- शालिनी पटेल

लखनऊ 

जनता दल यूनाइटेड महिला मोर्चा की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल के नेतृत्व में भुवनेश्वर तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष महुवा के साथ पीड़ितों के एक दल ने जिलाधिकारी बांदा जे. रिभा को प्राथना पत्र सौंप कर बताते हुए अपनी प्रतिक्रिया से अवगत कराया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

जनता दल यूनाइटेड महिला मोर्चा की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल के नेतृत्व में भुवनेश्वर तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष महुवा के साथ पीड़ितों के एक दल ने जिलाधिकारी बांदा जे. रिभा को प्राथना पत्र सौंप कर बताते हुए अपनी प्रतिक्रिया से अवगत कराया है कि ग्राम पंचायत दिखितवारा के कुम्हारनपुरवा में अराजक तत्वों द्वारा शराब के नशे में महिलाओं के सामने अश्लील, अशोभनीय एवं अभद्र व्यवहार करने की घटनाओं पर जनता दल यूनाइटेड कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करता है।

पार्टी ने जिला अधिकारी बांदा, जे. रीभा से आवश्यक कार्रवाई कर इस हो रहे उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की है।
जेडीयू के प्रतिनिधियों ने जिला अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि समाज की मर्यादा और शांति के लिए भी हानिकारक हैं।

उन्होंने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
पार्टी ने यह भी मांग की है कि प्रभावित क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। जेडीयू ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

इस बीच, स्थानीय महिलाओं ने भी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है और प्रशासन से उचित कदम उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई से ही गांव में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

ज्ञापन देने में शालिनी सिंह पटेल प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, गरिमा सिंह जिला अध्यक्ष बांदा, ज्योती मौर्या तहसील अध्यक्ष अतर्रा, भुवनेश्वर तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष महुआ, शिवप्रसाद, कैलाश कुमार, रानी प्रजापति,कामता, शिव प्रसाद, वेलपतीया, शिवकांत, सोमवती, शांति, कोमल, राजकुमार के साथ जनता दल यूनाइटेड के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.