महराजगंज
महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र के पिपरा मौनी गांव में एक बड़ी घटना घटी, जहां एक घर में सिलेंडर विस्फोट से भीषण आग लग गई।महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र के पिपरा मौनी गांव में एक बड़ी घटना घटी, जहां एक घर में सिलेंडर विस्फोट से भीषण आग लग गई।

महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र के पिपरा मौनी गांव में एक बड़ी घटना घटी, जहां एक घर में सिलेंडर विस्फोट से भीषण आग लग गई। घर में रखे भारी मात्रा में डीजल और मोबिल के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर में मौजूद तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
घायलों को तुरंत बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में रविंद्र (पुत्र रामनारायण) और अच्छे लाल (पुत्र गोविंद) शामिल हैं।
घटना के तुरंत बाद, दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी हुई हैं। एसडीएम फरेंदा और कई थानों की पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं, और प्रशासन घर में इतनी बड़ी मात्रा में डीजल रखे जाने की जांच कर रहा है। यह घटना सवाल खड़े करती है कि इतने खतरनाक पदार्थों को घर में रखने की अनुमति क्यों दी गई और इसे लेकर कितनी लापरवाही बरती गई।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025


















