मेरठ:एक ही गांव के 14 अभ्यर्थियों का हुआ उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन,सरूरपुर गांव ने रचा इतिहास

मेरठ

उत्तर प्रदेश के मेरठ के गांव सरूरपुर से 14 अभ्यर्थियों का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में हुआ है, जिसमें 11 युवक और 3 युवतियों का चयन सिपाही के पद पर हुआ,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के मेरठ के गांव सरूरपुर से 14 अभ्यर्थियों का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में हुआ है, जिसमें 11 युवक और 3 युवतियों का चयन सिपाही के पद पर हुआ है। यह एक अनूठा रिकॉर्ड है, क्योंकि पूरे उत्तर प्रदेश में किसी एक गांव से इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का एक साथ चयन नहीं हुआ है।

13 मार्च को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित किया गया, और इस परिणाम ने गांव सरूरपुर में खुशी की लहर दौड़ा दी। ऐसे में इस सफलता ने  केवल चयनित अभ्यर्थियों के परिवारों का गर्व बढ़ाया है, बल्कि पूरे गांव और जनपद का नाम रोशन किया है।

इस बड़ी सफलता के बाद, गांव में जनप्रतिनिधि और अधिकारी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देने के लिए लगातार पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस सफलता से गांव में एक नया उत्साह और प्रेरणा का माहौल बन गया है। अभ्यर्थियों के परिजनों और गांववासियों ने एक साथ मिलकर इस उपलब्धि को साझा किया और इसे गांव की प्रतिष्ठा में जोड़ने के रूप में देखा।

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]