महराजगंज : गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 2 युवकों की मौत, 1 युवती गंभीर घायल

महराजगंज

महराजगंज जिले के सदर क्षेत्र स्थित बैकुंठपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत ,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जिले के सदर क्षेत्र स्थित बैकुंठपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है, जब गंगेश विश्वकर्मा अपनी साली अंकिता और दोस्त मिथिलेश के साथ बाइक से जिला अस्पताल जा रहे थे।

गंगेश की सास अस्पताल में भर्ती थीं, और वे उन्हें भोजन पहुंचाने जा रहे थे। जैसे ही वे बैकुंठपुर के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मिथिलेश (25) और गंगेश (26) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अंकिता (18) गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। घायल अंकिता को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश जारी है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Voice Of News 24