महराजगंज : ग़रीब परिवार की बेटी का 9 अप्रैल को होना है विवाह, जानें कैसे वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता युनुस खान समेत अन्य समाजसेवी भर रहे बूंद-बूंद से घड़ा?

महराजगंज

महराजगंज के नौतनवा क्षेत्र में गरीब बेटी की शादी के लिए लोगों ने बढ़ाया हाथ 9 अप्रैल को विवाह की तैयारियों का समाजसेवियों ने थामा दामन। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

गरीब और जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से गरीब परिवार की कन्याओं की शादी विवाह कराने में सामाजिक कार्यकर्ता और वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता युनुस खान का योगदान वास्तव में प्रशंसा के योग्य हैं।

जनपद महराजगंज के थाना नौतनवां अंतर्गत ग्राम सभा धोतियाहवां में सामाजिक कार्यकर्ता युनुस खान अपने पहल से गरिब परिवार की बेटी के शादी को अंजाम तक पहुंचाने के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।

कहते हैं, “बेटे भाग्य से तो बेटियां सौभाग्य से जन्म लेती है”, लेकिन यही सौभाग्य जब गरीबी की सीमा रेखा को पार करने से वंचित रह गईं होती हैं तो मानों एक पिता के सिर पर दुर्भाग्य का छाया गरीबी का विकट संकट बनकर चक्कर काट रहा होता है!
आज भी कई ऐसे परिवार हैं, जिन्हें आर्थिक परिस्थितियों या अन्य किसी समस्या के कारण अपनी बेटियों की शादी करना मुश्किल हो जाता है और नौतनवां के धोतियाहवा में एक गरीब परिवार का यही हालत है। जहां 9 अप्रैल 2025 को बेटी की शादी है और गरीबी बीच में टांग अड़ाने पर तुली हुई है। लेकिन इस ग़रीबी की टांग को खींचने के लिए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता युनुस खान समेत कई समाजसेवियों ने अपने मदद की कदम को आगे बढ़ाया है।

ऐसे में युनुस खान व उनके अन्य समाजसेवी साथी गरीब लड़कियों के विवाह में आर्थिक मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। आज युनुस खान व उनके साथियों ने गरीब बेटी के विवाह के लिए 21050 रुपए नकद राशि देकर सहायता की है। इतना ही नहीं इनके द्वारा कई प्रकार के सामाजिक कार्यों को किया जाता है, जो लोगों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल से कम नहीं है।
आपको बता दें कि जनपद महराजगंज के थाना नौतनवां अंतर्गत ग्राम सभा धोतियाहवां के युसुफ अली की पुत्री साजिया खातून की शादी सुस्ता गा०पा० वार्ड नंबर 1 विरता नेपाल जिला नवलपरासी में लगी है। जहां युसुफ अली की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसका पता चलते ही संवादाता युनुस खान सहित अन्य साथी उसकी मदद करने पहुंच गये। इन्होंने शादी के लिए 21050 रुपए व गुलशने राज़ कमेटी ने 10000. रुपए परिवार को देकर परिवार का और भी मदद करने को कहा है।
इस दौरान इस्लाम बाबा ने बताया कि देने के लिए ऊपर वाला है, लेकिन हमें एक दूसरे की मदद का जरिया बनना बेहद जरूरी है। गरीब लड़कियों की शादी में सहयोग जरूरी है। हमेशा समाज में गरीब व असहाय लोगों की सहायता में जो बन सकेगी, अवश्य किया जाएगा।
युनुस खान ने कहा कि गरीब-असहाय लोगों को मदद करने से सुकून मिलती है‌। इसलिए गरीबों के बीच बढ़-चढ़ कर सेवा करनी चाहिए। युनुस खान ने कहा है कि हम लोगों को सरकार के द्वारा कोई फंड नहीं मिलता है, फिर भी हम लोग मिलकर इस बेड़े को उठाया है और आखिरी सांस तक हम सभी लोगों की मदद करते रहेंगे।

इस मौके पर माजिद आली, मोहम्मद आकीब, अभिषेक वरुण, डॉ . असफाक, छोटू , सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.