महाराजगंज:तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से बालक की मौत

महाराजगंज

महाराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के परसिया ग्राम सभा में एक दर्दनाक हादसा हुआ। आज दोपहर तेज रफ्तार बोलेरो ने 12 वर्षीय बच्चे ज्योतिष मणि यादव को टक्कर मार,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महाराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के परसिया ग्राम सभा में एक दर्दनाक हादसा हुआ। आज दोपहर तेज रफ्तार बोलेरो ने 12 वर्षीय बच्चे ज्योतिष मणि यादव को टक्कर मार दी। ज्योतिष मणि यादव गांव के पुल पर बैठा हुआ था, तभी तेज रफ्तार बोलेरो चालक उमर ने अपनी गाड़ी से उसे टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ज्योतिष गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक ज्योतिष मणि यादव
मृतक ज्योतिष मणि यादव

घायल बच्चे को परिजन तुरंत अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक ज्योतिष मणि यादव दो भाइयों में छोटा था, उसका बड़ा भाई कृष्णमणि यादव 16 वर्ष का है। उसकी मां गुड्डी देवी बेटे की मौत से गहरे सदमे में हैं और बेसुध हो गई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है, और मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के सदस्य इस हादसे से गहरे आघात में हैं और रो-रोकर बेहाल हैं।

Voice Of News 24