सिद्धार्थनगर: बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहे बिजली के पोल से लटकता तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के लोटन ब्लॉक क्षेत्र स्थित ग्राम बड़हरा टोला भगवानपुर में बिजली विभाग की लापरवाही ने सभी हदें पार कर दी हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर के लोटन ब्लॉक क्षेत्र स्थित ग्राम बड़हरा टोला भगवानपुर में बिजली विभाग की लापरवाही ने सभी हदें पार कर दी हैं। यहां बिजली का तार लोगों के सिर पर लटकता हुआ मौत का चक्कर काट रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। इस खतरनाक स्थिति के बावजूद संबंधित अधिकारी दफ्तर में बैठकर अपनी कुर्सियों को आराम से तोड़ रहे हैं और किसी भी तरह की कार्रवाई करने से कतराते हैं।

जब तक कोई बड़ा हादसा नहीं होता, तब तक ये अधिकारी कोई कदम नहीं उठाते, और हादसा होने पर वे अपनी जिम्मेदारी से किनारा कर लेते हैं। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है, और सवाल यह उठता है कि इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है? क्या केवल जब कोई घटना हो, तब ही अधिकारी जागेंगे, या इससे पहले ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा?ग्रामवासियों ने बिजली विभाग और संबंधित अधिकारियों से इस खतरे को दूर करने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]