बलरामपुर:धार्मिक रीति-रिवाज से हुआ 150 जोड़ों का सामूहिक विवाह का आयोजन

बलरामपुर

बलरामपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 150 जोड़ों का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी पवन अग्रवाल के निर्देशन,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 150 जोड़ों का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी पवन अग्रवाल के निर्देशन में 12 मार्च 2025 को विकास खंड परिसर में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में विभिन्न विकास खंडों से जोड़ों ने भाग लिया। बलरामपुर से 32, हरैया सतघरवा से 20, तुलसीपुर से 22, गैसडी से 15, पचपेड़वा से 5, उत्तरौला से 12, रेहरा बाजार से 29, गैंड़ास बुर्जुग से 4, श्रीदत्तगंज से 10 और नगर पालिका परिषद बलरामपुर से 1 जोड़ा शामिल हुआ। कुल 150 जोड़ों में से 37 जोड़े अल्पसंख्यक वर्ग के थे, जबकि 113 जोड़े अन्य वर्ग के थे।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस विवाह आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और गरीब परिवारों को शादी की आर्थिक मदद प्रदान करना है। इस कार्यक्रम से इन परिवारों को एक नई शुरुआत मिली और समाज में एकजुटता और सहयोग की भावना को भी बल मिला।सभी जोड़ों का विवाह उनके धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक पल्टूराम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता, खंड विकास अधिकारी और ब्लॉक प्रमुख भी मौजूद रहे।

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]