बलरामपुर
बलरामपुर में पुलिस ने एक अपहरण के मामले में वांछित आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर में पुलिस ने एक अपहरण के मामले में वांछित आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गैंड़ास बुजुर्ग थाना पुलिस ने की पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर विशेष अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शरद अवस्थी की टीम ने आरोपी मुकेश कुमार को पकड़ा। मुकेश कुमार बलरामपुर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र के सागर रौजा गांव का रहने वाला है और उसकी उम्र 22 साल है। उसके खिलाफ थाना गैंड़ास बुजुर्ग में 22 फरवरी 2025 को अपहरण का मामला दर्ज किया गया था, जो मुकदमा संख्या 17/2025 धारा 137(2) के तहत था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025


















