महाराजगंज:सोनौली बॉर्डर के पास बस डिपो के दो चालक आपस में भिड़े, एक चालक घायल

महाराजगंज

महाराजगंज के सनौली थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली बॉर्डर के समीप स्थित बस डिपो में आज एक गंभीर घटना घटी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महाराजगंज के सनौली थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली बॉर्डर के समीप स्थित बस डिपो में आज एक गंभीर घटना घटी। सनौली थाना क्षेत्र के सरकारी बस अड्डे पर दो बस चालकों के बीच मामूली विवाद अचानक हिंसक रूप ले लिया।

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों चालक आपस में भिड़ गए, और इस मारपीट में एक चालक बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के दौरान बस में सवार यात्री डर के मारे तुरंत बस से बाहर निकल आए। यात्रियों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति को काबू में किया। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जबकि दूसरे चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी हुई है। घटना के कारण बस डिपो में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था

Voice of News 24