महराजगंज:निचलौल में शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, धू-धू कर जला सामान!

महराजगंज

महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र के एक दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। सामान जलकर राख में बदल गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

आज बुधवार को महराजगंज के निचलौल नगर के मेन तिराहा पर स्थित ओम जनरल स्टोर्स मे दोपहर करीब 11 बजे शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते दुकान में धुएं का अंबार उठने लग गया और दुकान में रखा सामान जलने लगा।
दुकान के मालिक ओम प्रकाश कसौधन ने बताया कि हजारों रुपए की सामान जलकर खाक हो गई है। लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। गनीमत रहा की यह आग रात को नहीं लगी वरना आग विकराल रूप ले लेती तो बड़ी घटना का अंजाम हो सकता था। स्थानीय लोगों की सहायता से किसी तरह से आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई है। जिससे अब पूरी तरह आग शांत हो गई।

 

Voice Of News 24