GK Questions : हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा किस देश को आधिकारिक तौर पर मलेरिया मुक्त घोषित किया गया है? सोचने की शक्ति को बढ़ा देने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

शिक्षार्थियों के प्रतियोगी परीक्षा हेतु सामान्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर। सामान्य ज्ञान का कोई भी परीक्षा हो यहां से प्रश्न बनना तय। पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 लाइब्रेरी के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर।

 

1: हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा किस देश को आधिकारिक तौर पर मलेरिया मुक्त घोषित किया गया है?

उत्तर :विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने जॉर्जिया को आधिकारिक रूप से मलेरिया मुक्त घोषित कर दिया है। जॉर्जिया को यह सफलता उसके एक सदी तक किए अथक प्रयासों के बाद मिली है। इस तरह जॉर्जिया 2025 में मलेरिया मुक्त होने वाला पहला देश बन गया है।

 

2 : पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: असम

पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य भारत के असम राज्य में स्थित है, जो गुवाहाटी से लगभग 48 किलोमीटर दूर है

 

3: कौन सा देश अपने सभी ग्लेशियर खोने वाला पहला देश बन गया?

उत्तर: वेनेजुएला

वेनेज़ुएला आधुनिक इतिहास में अपने सभी ग्लेशियर खोने वाला पहला देश बन गया है 

 4: शेर-पूंछ वाला मकाक कहाँ पाया जाता है?

उत्तर: पश्चिमी घाट

शेर-पूंछ वाला मकाक, जिसे वांडरु भी कहते हैं, दक्षिण भारत के पश्चिमी घाट के जंगलों में पाया जाता है, विशेष रूप से कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु राज्यों में

5: किस केंद्र शासित प्रदेश में एक राज्यसभा सीट है?

उत्तर: पुद्दुचेरी

 

 

Voice Of News 24