महाराजगंज:फरेंदा में भाजपा नेता के होटल पर अचानक पुलिस की छापेमारी

फरेंदा (महाराजगंज)

आज रहस्यमय ढंग से फरेंदा पुलिस पहुंची भाजपा नेता के होटल पर किया छापेमारी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के फरेंदा धानी मार्ग पर स्थित नागेश साहनी भाजपा नेता के होटल पर अचानक फरेंदा पुलिस ने अचानक वहां पहुंचकर छापेमारी की है। हालांकि छापेमारी का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।
लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद किसी के शिकायत या फिर होटल में कुछ अनियमितता की शिकायत मिली होगी, जिससे पुलिस ने अचानक छापामारी की है।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि जांच में सब कुछ सही मिला है और कोतवाल प्रशांत पाठक ने बताया कि यह रूटीन जांच थी जांच के दौरान किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं पाई गई।
पुलिस की अचानक छापेमारी ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। गुप्त छापेमारी से पुलिस ने लोगों के जेहन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]