महाराजगंज: आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण में लगातार पांचवीं बार प्रथम रैंक, पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

महाराजगंज

जनपद महाराजगंज को आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण में लगातार पांचवीं बार प्रथम रैंक प्राप्त हुआ है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

जनपद महाराजगंज को आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण में लगातार पांचवीं बार प्रथम रैंक प्राप्त हुआ है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के कारण पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने IGRS सेल में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके कुशल कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता के लिए IGRS सेल की टीम की सराहना की और उनके मेहनत व समर्पण को उजागर किया। उनका मानना है कि जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण से जनता के विश्वास में वृद्धि होती है और प्रशासन की छवि बेहतर होती है।

यह सम्मानित टीम न केवल जनशिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने में सफल रही है, बल्कि यह जनपद में जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]