महाराजगंज
आगामी त्यौहार ‘होली’ को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर पुलिस बल पूरी तरह से तैयार है, जिसका उदाहरण भी अब दिखना शुरू हो गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

होली को देखते हुए आज इंडो नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी कोतवाली परिसर से ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम सभा में थाना अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिसकर्मियों द्वारा किया गया रूट मार्च।
वाॉइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक यह रूट मार्च ठूठीबारी सड़कहवा, अराजी बैरिया ,शांति नगर मोहल्ला, धरमौली, रामनगर, किशनपुर भरवलिया सहित इत्यादि आसपास के गांव में पुलिस द्वारा बाइक से निकाला गया रूट मार्च। जिसमें मुख्य रूप से लोगों को यह सतर्क किया गया कि यदि होली और रमजान के नमाज में यदि कोई खलल या बाधा डालने की कोशिश करेगा या किसी भी प्रकार का कोई धार्मिक अफवाह फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।


















