बृजमनगंज
नगर पंचायत बृजमनगंज में मंगलवार दोपहर श्रीश्याम महोत्सव के तहत पांचवे वर्ष लगातार निशान शोभायात्रा का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

नगर पंचायत बृजमनगंज में मंगलवार दोपहर श्रीश्याम महोत्सव के तहत पांचवे वर्ष लगातार निशान शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान “हारे का सहारा” का जयघोष गूंजता रहा और श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।
यात्रा की शुरुआत बृजमनगंज के श्री श्याम मंदिर से हुई, जो नगर पंचायत कार्यालय, स्टेशन चौराहा, काली मंदिर होते हुए फिर श्री श्याम मंदिर वापस पहुंची। यहां पर पूजा अर्चना के बाद यात्रा का समापन किया गया।
इस शोभायात्रा में ढोल नगाड़े, राधा कृष्ण और बजरंग बली हनुमान की झांकियां भी दिखाई गईं, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह और भी बढ़ गया। पूरे कस्बे में श्री श्याम के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा।
निशान शोभायात्रा में बृजमनगंज और आसपास के गांवों के लोग शामिल हुए। लोगों ने अबीर और गुलाल की होली खेलते हुए यात्रा में भाग लिया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, नटवर गोयल, प्रिंस चौधरी, विष्णु जायसवाल, उमंग मोदी, पप्पू, सुरेश तुलस्यान, सोना और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।यह आयोजन बृजमनगंज में धार्मिक भावनाओं को जोड़ने और समाज में एकता को बढ़ावा देने का प्रतीक बना।


















