महराजगंज: ज़मीनी विवाद में 2 पक्षों में मा-रपीट,वीडियो हुआ वायरल

बृजमनगंज

महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बन्दोह गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बन्दोह गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो बाद में लाठी-डंडों से मारपीट में बदल गई। इस हिंसक संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं।

घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और थाना प्रभारी ने कहा कि दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गांव में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे घटनाओं को सख्ती से निपटने की कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की हिंसा न हो।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.