सिद्धार्थनगर: पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी का माल और हथियार बरामद

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में मिश्रौलिया पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शालीनी किराना स्टोर से चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 


सिद्धार्थनगर में मिश्रौलिया पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शालीनी किराना स्टोर से चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के तहत चोरों से चोरी का माल और हथियार बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाराजन के निर्देश पर थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में की गई।

17-18 फरवरी की रात को शालीनी किराना स्टोर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा।

पुलिस ने सुबह 6:51 बजे उड़वलिया स्थित सरयू नहर पुलिया से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रमेश कुमार चौहान और फिरोज अहमद के रूप में हुई है, जो सिद्धार्थनगर जिले के चम्पतराय कोटियां, थाना कठेला समयमाता के निवासी हैं।

चोरों से 7.930 किलो डली, 10 लीटर सरसों का तेल और 2000 रुपये नकद बरामद हुए। इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल किए गए हेक्सा ब्लेड, एक नाजायज चाकू, एक सरिया, एक वीवो मोबाइल और एक लाल रंग की मोटरसाइकिल (नंबर UP55AD2522) भी बरामद की गई है।पुलिस ने मामले में धारा 331(4), 305(a), 317(2) BNS और 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

गिरफ्तारी में उप-निरीक्षक श्याम कन्हैया दूबे, हेड कांस्टेबल तेजप्रकाश मौर्या, कांस्टेबल रमेश मौर्य और सुकेश साह की टीम शामिल थी। दोनों आरोपियों को कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा जा रहा है।

Voice Of News 24