महराजगंज
होली और रमजान के मद्देनजर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के सोनौली और नौतनवा नगर में होली को लेकर पुलिस ने रूट मार्च निकाला जो नगर के विभिन्न चौक चौराहे से होता हुआ निकला। इस दौरान पुलिस ने होली का त्योहार शान्तिपूर्वक मनाने की अपील की। होली के दिन शुक्रवार होने की वजह से पुलिस काफ़ी एहतियात बरत रही है। त्योहार पर किसी तरह की कोई खुराफात न हो इसी के मद्देनज़र एसपी सोमेन्द्र मीणा के निर्देश पर जगह जगह फ्लैग मार्च किया गया।
इस दौरान नौतनवा सीओ जयप्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, सोनौली प्रभारी कोतवाल अंकित सिंह समेत तमाम पुलिस बल मौजूद रहें।























