बलरामपुर
बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। तुलसीपुर रोड टोल प्लाजा से करीब 100 मीटर पहले एक ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। तुलसीपुर रोड टोल प्लाजा से करीब 100 मीटर पहले एक ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ। घायल संदीप शुक्ला ने बताया कि वह बलरामपुर से गैस सिलेंडर लेकर अपने घर तुलसीपुर पिपरा जा रहे थे। उसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी और एक अन्य बाइक सवार को टक्कर मार दी। संयोग से गैस सिलेंडर ट्रक में फंस गया, जिससे ट्रक रुक गया और दोनों की जान बच गई।
संदीप के मुताबिक, “अगर गैस सिलेंडर ट्रक में नहीं फंसता या ब्लास्ट हो जाता, तो हादसा बहुत बड़ा हो सकता था और किसी की जान नहीं बचती।” इस दुर्घटना में दोनों की बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर पहुंचाया गया। वहीं, ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025























