शोहरतगढ के विधायक विनय वर्मा का वीडियो हुआ वायरल, ठेकेदारों पर कार्रवाई की बात

सिद्धार्थनगर

शोहरतगढ के विधायक विनय वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

शोहरतगढ के विधायक विनय वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक के दौरान रेस्ट हाउस को लेकर ठेकेदारों पर कार्रवाई की बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में विधायक विनय वर्मा कह रहे हैं कि ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

इस पर सांसद जगदंबिका पाल ने आपत्ति जताई और विधायक को सलाह दी कि वह ठेकेदारों को “दलाल” शब्द से न संबोधित करें, बल्कि अगर कोई शिकायत हो तो उसे सही तरीके से उठाएं। उन्होंने कहा कि इस तरह के शब्दों से बचना चाहिए।

यह घटना लोहिया कला भवन में हुई बैठक के दौरान सामने आई, जिसमें सांसद जगदंबिका पाल, सपा नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, बांसी विधायक राजा जय प्रताप सिंह, कपिलवस्तु विधायक श्याम धनी राही, डुमरियागंज की विधायिका सैय्यदा खातून, जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर और पुलिस अधिकारी अभिषेक महाजन भी मौजूद थे।वायरल वीडियो ने इस बैठक के दौरान एक विवाद को जन्म दिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

Voice Of News 24