सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के महुआ गांव के पास एक दुर्घटना में एसडीएम संतोष कुमार ओझा का परिवार घायल हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के महुआ गांव के पास एक दुर्घटना में एसडीएम संतोष कुमार ओझा का परिवार घायल हो गया। यह घटना उस समय घटी जब एसडीएम का परिवार एक मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था। परिवार की कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और तीन लोग घायल हो गए।
एसडीएम संतोष कुमार ओझा, जो भैसठ गांव के निवासी हैं, और उनके परिवार के सदस्य इस हादसे में घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और उन्हें घायल अवस्था में 50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय बांसी में पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया।
घायलों में से एक की हालत नाजुक होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस दुर्घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025


















