महाराजगंज :पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने ठूठीबारी कोतवाली का किया आकस्मिक निरीक्षण

महराजगंज

महराजगंज के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने ठूठीबारी कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने ठूठीबारी कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस की सक्रियता को जांचना और आगामी त्योहारों, जैसे होली और रमज़ान, के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करना था।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बीट और चौकी प्रभारीयों के साथ बैठक की और उन्हें सख्त हिदायत दी कि किसी भी त्यौहार में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की और कोतवाली परिसर का निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक ने खासतौर पर होली, रमज़ान और जुमे की नमाज़ के दौरान कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ठूठीबारी थाना प्रभारी राघवेन्द्र सिंह और अन्य संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को आदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहें और लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

इस निरीक्षण के दौरान ठूठीबारी थाना प्रभारी राघवेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक प्रणव ओझा, चौकी इंचार्ज अभय नारायण सिंह, एसआई दिव्य प्रकाश मौर्या, विक्की कुमार, दिनेश कुमार, अनुराग पाण्डेय, कांस्टेबल अनूप यादव, अंशुम यादव, प्रमोद कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]