बलरामपुर पुलिस ने होली-ईद को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांति बनाए रखने की अपील

बलरामपुर

बलरामपुर में आगामी त्योहारों होली और ईद-उल-फितर को शांतिपूर्वक मनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर में आगामी त्योहारों होली और ईद-उल-फितर को शांतिपूर्वक मनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक थाना श्रीदत्तगंज परिसर में 8 मार्च 2025 को आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र प्रताप सिंह और थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज अनिल दीक्षित ने की।

बैठक में क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं और ग्राम प्रहरियों को आमंत्रित किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने सभी से अपील की कि वे क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखें और त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने में सहयोग करें।

अधिकारियों ने अफवाहों से बचने की सलाह दी और सोशल मीडिया पर युवाओं को भड़काऊ पोस्ट और टिप्पणियां न करने के लिए जागरूक किया। इसके अलावा, किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 या स्थानीय थाने को तुरंत सूचित करने के लिए भी निर्देश दिए गए।

बैठक में थाने के अन्य अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देश पर यह बैठक आयोजित की गई थी, ताकि क्षेत्र में शांति और सद्भावना बनाए रखी जा सके और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाया जा सके।

 “गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.