महराजगंज:आगामी होली त्योहार के दृष्टिगत ठूठीबारी कोतवाली में पीस कमेटी बैठक का हुआ समापन, जानें क्या-कुछ दिया गया निर्देश?

महराजगंज

जनपद महराजगंज के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी बैठक की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

आज शुक्रवार को महराजगंज के ठूठीबारी कोतवाली परिसर मे दिन गुरुवार को रंगों का त्यौहार होली के आगमन को लेकर पीस कमेटी की बैठक की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के बीच रंगों के त्योहार होली को आपसी प्रेम सद्भाव, भाई चारे के साथ मिल-जुलकर मनायें।
इस मौके पर उन्होंने चेतावनी दिया कि त्योहार में खलल डालने वाले और हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी और यह भी कहा कि हर गांव में पांच हिन्दू और पांच मुस्लिम वर्ग के बुद्धिजीवियो की टीम बनाई जाएगी जिससे कि हर गांव की पल पल की जानकारी पुलिस को मिलती रहे। किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी धर्म के लोगों से कहा कि भारत विविधताओ का देश है। जिसमें सभी धर्म के लोग रहते है। सबको अपना-अपना त्योहार मनाने का समान अधिकार है। कोई अगर किसी भी तरह के लाईन आर्डर के खिलाफ कार्य करते हुए पकड़ा गया तो प्रशासन सख्त कार्यवाही करेगा।।

इस अवसर पर उपनिरीक्षक प्रणव ओझा, अभय नारायण सिंह ,राजनारायण सिंह, दिव्य प्रकाश मौर्य,, दिनेश यादव कांस्टेबल अनूप यादव, निलेश पांडेय, बलवंत यादव, मनोहर यादव, अभय शंकर सिंह उर्फ बबलू सिंह समेत अन्य नागरिक मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]