बलरामपुर
बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र में अधजला शव मिलने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद बलरामपुर के पचपेड़वा थाना क्षेत्र में भाथर चौराहा स्थित सरयू नहर पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव मिला है। शव को देखने के बाद स्थानीय लोगों ने गुरुवार शाम को पुलिस को इसकी सूचना दी।
मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष आंकी गई है। शव की स्थिति से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह दो से तीन दिन पुराना है। मृतक का सीने से ऊपर का हिस्सा जला हुआ मिला है।
थानाध्यक्ष सत्येंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस अभी यह पता लगाने में जुटी है कि यह मौत कैसे और किस कारण से हुई।
फिलहाल पुलीस गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। अब देखना होगा कि पुलिस अज्ञात व्यक्ति की पुष्टि करने में कब तक सफल होती है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025


















