सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने हाल ही में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। तेलौरा स्थित चुउटेश्वर नाथ शिव मंदिर पर बन रहे अमृत सरोवर का उन्होंने जायजा लिया,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट
,
सिद्धार्थनगर में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने हाल ही में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। तेलौरा स्थित चुउटेश्वर नाथ शिव मंदिर पर बन रहे अमृत सरोवर का उन्होंने जायजा लिया, जहां नक्शा और स्टीमेट की मिलान करने के बाद बचे हुए काम को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने विकास खंड मिठवल स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पंचमोहनी का दौरा किया। यहां शौचालय, अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, प्रयोगशाला और मल्टीपर्पज हॉल के निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने बीम की नाप-जोख की और यह पाया कि यह मानकों के अनुरूप है।

इसके अलावा, डिड़ई बेलौहा मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने सड़क की खुदाई की स्थिति का जायजा लिया और स्टीमेट व एमबी का मिलान किया। उन्होंने सड़क की पटरी न बनाए जाने पर इसे जल्द बनाने का निर्देश दिया। सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता को प्राथमिकता देने की बात भी उन्होंने की।

“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025


















