अयोध्या:प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों प्रधानों ने मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

अयोध्या

अयोध्या में प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों प्रधानों ने आज मुख्य विकास अधिकारी  को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा।पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

अयोध्या में प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों प्रधानों ने आज मुख्य विकास अधिकारी  को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रमुख मांग मनरेगा के पक्के कार्यों की स्वीकृति दिलाए जाने की थी। जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि मनरेगा गांव पंचायतों के विकास के लिए महत्वपूर्ण है और पिछले कई वर्षों से पक्के कार्यों के बिलों की फीडिंग रोकी गई थी। हालांकि, जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के हस्तक्षेप से यह प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन अब नए कार्यों की स्वीकृति में विघ्न आ रहा है, जो पंचायतों के अधिकारों का उल्लंघन है।

सिंह ने यह भी बताया कि मनरेगा के तहत 60% कच्चे और 40% पक्के कार्यों का प्रावधान है, लेकिन वर्षों से नए पक्के कार्यों की स्वीकृति न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस स्थिति से अयोध्या की गांव पंचायतों का विकास प्रभावित हो रहा है। यदि जल्द ही यह समस्या हल नहीं होती है, तो प्रधानों के लिए यह एक बड़ा मुद्दा बन सकता है और वे संघर्ष करने के लिए मजबूर हो सकते हैं।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि सत्र के अंतिम महीने तक स्वीकृतियां नहीं मिलतीं, तो जनपद अयोध्या करोड़ों रुपये के विकास से वंचित हो जाएगा। वार्ता में जनपद के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, पदाधिकारी और सैकड़ों प्रधान मौजूद थे।

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]