नजूल संपत्ति प्रवर समिति के11 सदस्यीय का गठन, एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी बने सदस्य

ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश विधान परिषद ने हाल ही में उत्तर प्रदेश नजूल संपत्ति विधेयक, 2024 पर विचार करने के लिए 11 सदस्यीय प्रवर समिति का गठन किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश विधान परिषद ने हाल ही में उत्तर प्रदेश नजूल संपत्ति विधेयक, 2024 पर विचार करने के लिए 11 सदस्यीय प्रवर समिति का गठन किया है। इस समिति के सभापति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे, जबकि डिप्टी सीएम और विधान परिषद में नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य को पदेन सदस्य के रूप में नामित किया गया है। यह जानकारी विधान परिषद के प्रमुख सचिव डॉ. राजेश सिंह द्वारा जारी अधिसूचना से सामने आई है।

समिति का कार्यकाल दो महीने का होगा और इसका उद्देश्य इस विधेयक पर विस्तृत विचार करना है। हालांकि, यह विधेयक पहले ही विधानसभा में पास हो चुका था, लेकिन जब इसे विधान परिषद में प्रस्तुत किया गया, तो इसे प्रवर समिति को भेजने का निर्णय लिया गया।

समिति में जिन अन्य सदस्यों को नामित किया गया है, वे हैं:

  • डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त
  • लालजी प्रसाद निर्मल
  • डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी
  • डॉ. केपी श्रीवास्तव
  • आशुतोष सिन्हा
  • विच्छे लाल राम
  • योगेश चौधरी
  • ध्रुव कुमार त्रिपाठी
  • राज बहादुर सिंह चंदेल

कुछ सदस्यों ने विधानसभा में इस विधेयक को प्रवर समिति को सौंपने की मांग की थी, लेकिन विधेयक पास हो गया था। अब यह समिति विधेयक पर अपने विचार प्रस्तुत करेगी और इसके विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेगी।

“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI

— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.