सिद्धार्थनगर में जबरदस्त दुर्घटना, स्विफ्ट डिजायर गाड़ी हुई हादसे का शिकार, जानें कैसे हुआ हादसा?

सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर में एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी दीवार से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसमें सवार व्यक्ति की हालत गंभीर हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बीती मंगलवार की रात सिद्धार्थनगर के नौगढ़-उसका मार्ग पर मारुति एजेंसी के सामने तीर्थराज समर्थ इंटरमीडिएट काॅलेज के पास स्विफ्ट डिजायर गाड़ी नंबर UP 55 AH 1024 अनियंत्रित होकर रोड़ से करीब 50 मीटर दूर मकान के नींव ऊपर चढ़कर हादसे का शिकार हो गई। वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक करीब 5 फुट ऊंची नींव पर अनियंत्रित होकर गाड़ी जैसे चढ़ी तो उसके परखच्चे उड़ गये और उसमें सवार व्यक्ति की हालत गंभीर हो गई।

 

भीमापार निवासी विपुल पांडेय के गाड़ी होने की सूचना मिली है। जो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। वीपीएल हाॅस्पिटल में घायल विपुल का इलाज़ जारी है।

 


Voice Of News 24