महराजगंज: लक्ष्मीपुर के प्राइमरी स्कूल का बीडीओ ने किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

महराजगंज

महराजगंज के लक्ष्मीपुर खंड विकास अधिकारी मृत्युंजय यादव ने सोमवार को अड्डा बाजार के प्राइमरी विद्यालय के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के बाद उद्घाटन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज के लक्ष्मीपुर खंड विकास अधिकारी मृत्युंजय यादव ने सोमवार को अड्डा बाजार के प्राइमरी विद्यालय के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के बाद उद्घाटन किया। उन्होंने विद्यालय में संचालित गतिविधियों का जायजा लिया और छात्राओं से शिक्षा की गुणवत्ता की जांच की।

बीडीओ ने शिक्षकों को शिक्षा के प्रति अभिरुचि लेते हुए अध्ययनरत छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया। उन्होंने पेयजल व्यवस्था, भवन और साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया और गर्मियों में पौधों की नियमित देखभाल करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शिक्षा विभाग प्रदेश के सरकारी विद्यालयों का कायाकल्प करने में जुटा है। इसी कड़ी में महाराजगंज जिला प्रशासन ने 52 सरकारी स्कूलों की सूरत बदल दी है। सरकारी विद्यालयों को संवारने में अधिकारियों की अहम भूमिका रही है। इन स्कूलों में पुस्तकालय, स्मार्ट और ओपन क्लास रूम, एस्ट्रोनॉमी रूम, किचन शेड और बुक बैंक जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं, जिससे ये स्कूल कॉन्वेंट स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं।

लक्ष्मीपुर ब्लॉक का अड्डा बाजार प्राइमरी स्कूल आकर्षक और रंग-बिरंगे फूलों से सजा है। लाल, गुलाबी, नीले, पीले और सफेद रंग के फूल मनमोहक खुशबू से विद्यालय और आसपास के माहौल को महका रहे हैं। स्कूल को यह रूप देने में ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह और बीडीओ मृत्युंजय यादव का अहम योगदान रहा है।

Voice Of News 24