भगवतीगंज तिराहे पर बिजली का जर्जर पोल गिरा ,मोटरसाइकिल और पान की दुकान आई चपेट में बड़ा हादसा टला

बलरामपुर

बलरामपुर के भगवतीगंज तिराहे पर सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक लोहे का जर्जर बिजली का पोल अचानक सड़क पर गिर गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर के भगवतीगंज तिराहे पर सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक लोहे का जर्जर बिजली का पोल अचानक सड़क पर गिर गया। इस घटना में एक मोटरसाइकिल और एक पान की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई।

स्थानीय निवासी ने बताया कि इस पोल की जर्जर स्थिति को लेकर पहले भी विद्युत विभाग से शिकायत की गई थी। लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पोल गिरने से करीब एक घंटे तक मार्ग बाधित रहा। इसके अलावा, इस पोल से जुड़ी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी करीब दो घंटे तक प्रभावित रही।

इस घटना ने विद्युत विभाग की लापरवाही को उजागर किया है। जर्जर पोल की समय पर मरम्मत न होने से यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से जर्जर पोलों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।

 

Voice Of News 24