महराजगंज
महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में प्रवाहित होने वाली राप्ती नदी में स्नान करते समय बुजुर्ग की डूबने से हुई मौत। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी में प्रवाहित होने वाली राप्ती नदी के किनारे बने घाट पर एक बुजुर्ग अंतिम संस्कार में शामिल होने गया हुआ था। बुजुर्ग ने राप्ती नदी में स्नान करने का मन बनाकर स्नान करने के लिए नदी में उतर गया और गहरे पानी में चला गया जिससे वह डूबकर लापता हो गया।
मामला सोमवार करीब दोपहर का है। स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी छानबीन की लेकिन तत्काल उसका कहीं पता नहीं चल सका।
करीब 4 घंटे बाद नांव से छानबीन करते समय स्थानीय गोताखोरों ने बुजुर्ग का शव बरामद किया।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक बुजुर्ग रामविलास (55) पुत्र विश्वनाथ जो ग्राम सभा पुरन्दरपुर का निवासी हैं।
धानी का यह राप्ती नदी और खड़खड़िया पुल बीते दिनों में कई लोगों के मौत का गवाह बन चुका है। इस पर जिम्मेदारों की नजर पड़ती और दाह-संस्कार के लिए उचित व्यवस्था उपलब्ध का इंतेजाम हो जाता तो शायद ऐसा घटनाक्रम देखने को नहीं मिलता
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025























