सीतापुर : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के दौरान सैकड़ों बेटियों को मिला उनका जीवनसाथी, जानें क्या-क्या उपलब्ध कराई गई सुविधाएं?

सीतापुर

सीतापुर के बिसवां में बीते शनिवार को मुख्यमंत्री विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमे कुल 166 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए गए अभियान,”मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम” एक सफल एवं सराहनीय कदम लोगों के लिए साबित हो रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों के पिता के लिए मुख्यमंत्री का यह कदम कलेजे को राहत पहुंचाने का प्रयास बेहद जरूरी और प्रसंशा के योग्य है।
कुछ इसी प्रकार से सीतापुर में भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 166 जोड़ों को मुख्य रूप से सम्मिलित किया गया।
इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार ने बताया कि दिनांक-01 मार्च 2025 दिन-शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत चयनित स्थल दशहरा मेला मैदान बिसवां, सीतापुर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, इस कार्यक्रम में कुल 166 जोड़े शामिल हुये, जिसमें से बिसवां के 51, खैराबाद के 34, सकरन के 47, गोंदलामऊ के 02, लहरपुर-नगर निकाय के 06, महमूदाबाद-नगर निकाय के 12, पैंतेपुर-नगर निकाय के 04, बिसवां नगर निकाय के 03 तथा सीतापुर-नगर निकाय के 07 जोड़े शामिल हुये। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक बिसवां निर्मल वर्मा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सकरन, खण्ड विकास अधिकारी, विकास खण्ड-बिसवां एवं सकरन तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी, सीतापुर सहित अन्य व्यक्ति एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत उक्त विवरण के अनुसार सम्मिलित जोड़ों को धनराषि रू0-10,000/- की सामग्री एवं विधवा/परित्यक्तता/तलाकशुदा को धनराशि रू0-5,000/- की उपहार सामग्री का वितरण किया गया तथा कन्या के खाते में रू0-35,000/- एवं विधवा/परित्यक्तता/तलाकशुदा को रू0-40,000/- प्रति जोड़े की दर से स्थानान्तरित की जायेगी तथा आयोजन हेतु प्रति जोड़ा रू0-6,000 की दर से व्यय करते हुए प्रति जोड़े पर धनराशि रू0-51,000/- व्यय होगा।

 

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]