बलरामपुर:दबंगों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बलरामपुर

बलरामपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र के बिजलीपुर तिराहे पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दबंगों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र के बिजलीपुर तिराहे पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दबंगों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है।

घटना के समय युवक एक चाय की दुकान पर बैठकर समोसा खा रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीन से चार लोग युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। आरोपी युवक को लात-घूंसों से मार रहे हैं और गालियां दे रहे हैं।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों की मांग है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

 

Voice Of News 24