महराजगंज :डीएम अनुनय झा ने ग्राम प्रधान  के खिलाफ की कार्रवाई,ग्राम प्रधान का वित्तीय अधिकार सीज

महराजगंज

डीएम अनुनय झा ने महराजगंज के  ग्राम सभा बड़हरा रानी की प्रधान शदीकुन निशा के खिलाफ आवास आवंटन में अनियमितता के आरोप में कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

डीएम अनुनय झा ने ग्राम सभा बड़हरा रानी की प्रधान शदीकुन निशा के खिलाफ आवास आवंटन में अनियमितता के आरोप में कार्रवाई की है। प्रधान के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई पंचायत राज अधिनियम के तहत की गई है।

शिकायतकर्ता विपिन कुमार ने 4 जनवरी 2025 को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान शदीकुन निशा ने अपने पति रहमतुल्लाह रब्बानी के नाम से अवैध रूप से आवास आवंटन कर दुकान निर्माण कराया। शिकायत की जांच 9 जनवरी को जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने की।

जांच में आरोप प्रथमदृष्टया सही पाए गए, और यह पाया गया कि जिस भूमि पर आवास का निर्माण किया जा रहा था, वह महेंद्र चौधरी के नाम पर थी, न कि प्रधान के पति के नाम पर। इसके बाद प्रधान द्वारा निर्माण कार्य को तेज कर दिया गया था।

जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा की रिपोर्ट के आधार पर 20 जनवरी को प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण को असंतोषजनक पाया गया। इसके बाद एसडीएम सदर से भूमि की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी गई, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि जिस जमीन पर प्रधान के पति का मकान बना था, वह उनके नाम से नहीं थी।

इसके अलावा यह भी सामने आया कि रहमतुल्लाह रब्बानी ने बीते वर्ष दो बार भूमि की खरीदारी की थी और अपनी वार्षिक आय छुपाई थी, जिससे वह आवास योजना के लिए अपात्र थे।

डीएम ने इस मामले की अंतिम जांच के लिए एक समिति गठित की है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती और प्रधान दोषमुक्त नहीं होतीं, तब तक ग्राम पंचायत के कार्यों का संचालन तीन सदस्यीय समिति करेगी। समिति में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शीश कुमार और प्रांतीय निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता धर्मपाल सिंह शामिल होंगे।

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]