महराजगंज : आधी रात को भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने तीन महिलाओं को रौंदा, मौके पर दो की मौत,एक की हालत गंभीर!

महराजगंज

जनपद महराजगंज के श्यामदेउरवां थाना अंतर्गत क्षेत्र में अज्ञात वाहन के रौंदने से दो महिला की मौत और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के परतावल में शुक्रवार रात को आधी रात में तीन महिलाएं राम अवध स्कूल में आयोजित हल्दी समारोह में भोजन करने के बाद पैदल अपने घर जा रही थीं। उक्त महिलाओं को श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर छातीराम नहर पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे इस हादसे में बिंद्रावती (45) पत्नी शिवचरण की मौके पर ही मौत हो गई और शकुंतला (46) पत्नी ईश्वर को बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
जबकि तीसरी महिला फूलमती पत्नी रामसनेही गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज जारी है। तीनों महिलाएं नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 1 (बभनौली) की निवासिनी बताई जा रही है। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]