लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया

ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ा दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ा दिया है। यह तीसरी बार है जब अवनीश अवस्थी का कार्यकाल सलाहकार के रूप में बढ़ाया गया है।

उनका नया कार्यकाल अब 28 फरवरी 2026 तक रहेगा। नियुक्ति विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

अवनीश अवस्थी, जो मुख्यमंत्री के नजदीकी सलाहकारों में से एक माने जाते हैं, ने अपनी भूमिका में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और रणनीतिक फैसलों में योगदान दिया है। उनके कार्यकाल के विस्तार से यह संकेत मिलता है कि राज्य सरकार उनकी क्षमताओं और अनुभव से संतुष्ट है।

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]