सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के इटवा बढ़नी मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजगीर की मौत हो गई, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के इटवा बढ़नी मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजगीर की मौत हो गई, जबकि उनका साथी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा पचमोहनी भट्ठे के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार, ढेबरूआ थाने के ग्राम खजुरिया शर्की निवासी राजगीर और उनका साथी मजदूर कार्य स्थल से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे इटवा बढ़नी मार्ग के पचमोहनी भट्ठे के पास पहुंचे, एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक से उछलकर दूर गिर पड़े।
घायलावस्था में दोनों को आसपास के लोगों ने सीएचसी इटवा पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने राजगीर दिलीप (30) को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल राकेश (32) को गम्भीर स्थिति में जिला चिकित्सालय सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया।
इस मामले की जानकारी देते हुए एसओ श्रीप्रकाश यादव ने कहा कि घटना मेरे संज्ञान में है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।यह हादसा क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ा गया है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025


















