सिद्धार्थनगर:आगामी त्योहार होली को लेकर सिद्धार्थनगर पुलिस अलर्ट,अपर पुलिस अधीक्षक का सुरक्षा की दृष्टि से ये बड़ा कदम!

सिद्धार्थनगर

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा उठाए गए इस बड़े कदम की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद सिद्धार्थनगर स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत नौगढ़ कस्बे में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ द्वारा आगामी राष्ट्रीय त्यौहार की सूची में शामिल होली के दृष्टिगत पैदल गश्त किया गया और सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने का संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया।
होली रंगों का एक रंग-बिरंगा त्योहार है। इस दौरान मामूली बात को लेकर कहासुनी और विवाद जैसे मामलों का सामने आना लाजमी होता है। ऐसे में आज के इस गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र में गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया गया तथा लोगों से आपस में सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। जिससे यह होली का त्योहार सकुशल संपन्न हो सके।

 

Voice Of News 24