बलरामपुर
बलरामपुर पुलिस ने जमीन की धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में की गई कार्रवाई, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर पुलिस ने जमीन की धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराने और जान-माल की धमकी देने वाले आरोपियों को बिरदा बनिया भारी चौराहे से पकड़ा गया।
महेश गिरी श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के टेढ़वा चुहचुहिया का रहने वाला है। वर्तमान में वह सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में रहता है।
अनुपम गुप्ता सिद्धार्थनगर के फूलपुर राजा का निवासी है।उमाकांत शुक्ला बलरामपुर के गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव का रहने वाला है।
उतरौला थाने में इन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। आरोपियों ने साजिश रचकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और जमीन का बैनामा अपने नाम कराया। इसके बाद उन्होंने इसी जमीन को किसी तीसरे पक्ष को बेचकर रुपए हड़प लिया।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि धोखाधड़ी के इस प्रकार के अन्य मामलों पर भी लगाम लगाई जा सके।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025


















