गोरखपुर:संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई नदी में छलांग

गोरखपुर

गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में आज राप्ती नदी के खड़खड़िया पुल से एक युवक ने अज्ञात कारणों से छलांग लगा दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में आज राप्ती नदी के खड़खड़िया पुल से एक युवक ने अज्ञात कारणों से छलांग लगा दी। युवक की पहचान कानापार ग्राम सभा निवासी राजन पासवान पुत्र गणेश पासवान लगभग 23 वर्ष, के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। हालांकि, अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया है।पुलिस घटना की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया।

युवक के परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है।स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने युवक को पुल से छलांग लगाते नहीं देखा, लेकिन पुल के पास उसकी चप्पल वहां पर थी घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

 

Voice Of News 24